बर्लिन में बेवॉच के प्रमोशन के लिए पहुंची प्रियंका मोदी से मिलीं

priyanka3_modiनई दिल्ली. बर्लिन में बेवॉच के प्रमोशन के लिए पहुंची प्रियंका मोदी से मिलीं . एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 4 देशों के दौरे पर जर्मनी पहुंचे नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर मंगलवार अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “नरेंद्र मोदी सर, मुलाकात का वक्त देने के लिए धन्यवाद। एक ही समय पर बर्लिन में एक साथ, क्या इत्तेफाक है।” बता दें कि मोदी जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के 6 दिन के दौरे पर सोमवार को बर्लिन पहुंचे। प्रियंका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म Baywatch के प्रमोशन के सिलसिले में वहां गई हैं। दोनों एक ही होटल में ठहरे हैं।
भारत में शुक्रवार को बेवॉच की रिलीज हो रही है। इस बात से प्रियंका काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म अमेरिका और यूरोप के कई देशों में रिलीज हो चुकी है।
बता दें कि ‘बेवॉच’ में प्रियंका का कैरेक्टर काफी बोल्ड है। फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है।
फिल्म में प्रियंका फेमस स्टार ‘द रॉक’ डवेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। जॉनसन फेसबुक पर प्रियंका के काम की तारीफ कर चुके हैं।
हॉलीवुड में लगातार अपनी पैठ बढ़ा रहीं प्रियंका अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ और ऑस्कर्स 2016 के कार्पेट पर भी परफॉर्म कर चुकी हैं।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *