प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल मैगजीन मॉर्डन लग्जरी के 6 कवर पर छाईं

priyanka-chopra_नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल मैगजीन मॉर्डन लग्जरी के 6 कवर पर छाईं . एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में बिजी हैं. अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. हाल ही में मेट गाला के रेड कारपेट पर इंटरनेशनल मीडिया का ध्‍यान बटोरने वाली प्रियंका जिम्‍बॉब्‍वे दौरे से लौटी हैं। ‘बेवॉच’ के चलते सुर्खियां बटोर रहीं प्रियंका इंटरनेशनल मैगजीन मॉर्डन लग्जरी के 6 एडिशन के कवर पर छाई हुई हैं.
कवर पेज की तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. मॉर्डन लग्जरी नामक मैगजीन के अलग-अलग एडिशन्स पर वे बोल्ड और स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं. बता दें, दुनियाभर में अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले प्रियंका ‘बेवॉच’ में नेगेटिव किरदार निभाती दिखेंगी. फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जेक एफ्रॉन भी हैं. फिल्म भारत में 2 जून को रिलीज होगी.
बता दें, प्रियंका पिछले दिनों जिम्‍बॉब्‍वे में थीं और वहां यूनिसेफ के साउथ अफ्रीका चेप्‍टर द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम का हिस्‍सा बनीं. यह पूछे जाने पर क्या उन्हें यह सब काम या सामाजिक जिम्मेदारियां कभी बोझ लगीं, प्रियंका ने कहा- ‘बिल्कुल नहीं’. प्रियंका ने यहां जिम्‍बॉब्‍वे में न केवल इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया, बल्कि वह बच्‍चों के साथ मस्‍तीभरे अंदाज में डांस करते हुए भी नजर आईं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *