जस्टिन बीबर मनोज तिवारी और पवन सिंह के गाने पर डांस किया

justin-bieber_मुंबई. जस्टिन बीबर मनोज तिवारी और पवन सिंह के गाने पर डांस किया. कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर जब भोजपुरी के हिट गाने पर डांस करेंगे तो देखिए कैसे लगेंगे. मुंबई में जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के बाद वायरल हो रहा मैशअप वीडियो.
नई दिल्ली: यूं तो कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अंग्रेजी में गाने गाते हैं. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट में भी उन्होंने अंग्रेजी गाने गाए. दुनिया भर में मशहूर जस्टिन बीबर का यह भारत में पहला कॉन्सर्ट था, जिसके बाद भी लोगों का उनके प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर कोई उनके ऊपर चुटकुला गढ़ने में लगा है तो कोई उनकी आवाज में गाने गाकर वीडियो पोस्ट कर रहा है. ऐसे में कुछ लोग मैशअप वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं. इन वीडियो में हिट भोजपुरी गाने के साथ जस्टिन बीबर के विजुअल को मैशअप किया गया है. पिछले दो दिनों से जो मैशअप वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें एक मनोज तिवारी का गाया हिट गाना ‘बगल वाली जान मारे ली…’ और पवन सिंह का ‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक’ गाना है. इन दोनों वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं.
मालूम हो कि ग्रैमी अवार्ड विजेता कनाडा के पॉप गायक जस्टिन बीबर ने बुधवार शाम आठ बजे मुंबई में अपना पहला कॉन्सर्ट किया. इस कॉन्सर्ट के टिकट 75 हजार रुपए तक में बिके. वे कॉन्सर्ट के लिए अपनी टीम के साथ चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे.
व्हाइट फॉक्स इंडिया के टूर आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में 45,000 से ज्यादा लोग मौजूद रहे. नवी मुंबई पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की थी. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और वहां आपातकालीन प्रबंधन के मद्देनजर लगभग 500 पुलसिकर्मियों और 25 अधिकारियों की तौनती की गई थी. अपने इस टूर के दौरान बीबर अपने चौथे एल्बम ‘परपज’ का प्रचार किया.
फैन्स के साथ ही कई वॉलीवुड सितारे भी इस ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार को देखने आए. इन सितारों में एक्ट्रेस आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता और उनकी पति आयुष जैसे स्टार शामिल हुए.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *