IPL10 : सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस तो एंड्रयू टॉय ने पुणे के खिलाफ बनायीं हैट्रिक

नई दिल्ली : आईपीएल-10 में शुक्रवार इस लिहाज से ऐतिहासिक रहा कि इस दिन दो हैट्रिक दर्ज हुईं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के मैच में जहां आरसीबी के सैमुअल बद्री ने हैट्रिक ली तो अगले मैच (गुजरात लायंस विरुद्ध पुणे सुपरजाइंट) में ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज एंड्रयू टॉय ने यह उपलब्धि हासिल की. ipl

ipl

टॉय टूर्नामेंट में गुजरात लायंस की ओर से खेल रहे हैं. वेस्‍टइंडीज के गेंदबाज बद्री ने पार्थिव पटेल, मैक्‍केलघन और रोहित शर्मा को लगातार गेंदों पर पेवेलियन भेजा.

बद्री ने इस मैच में कुल चार विकेट लिए थे. उनके इस प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी को मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

आईपीएल के दूसरे मैच में गुजरात लायंस के एंड्रयू टॉय तो बद्री से भी आगे निकल गए. पारी के 20वें ओवर में उन्‍होंने लगातार तीन गेंदों पर पुणे के अंकित शर्मा, मनोज तिवारी और शारदुल ठाकुर को पेवेलियन लौटाया.

टॉय ने मैच में अपने चार ओवर के कोटे में महज 17 रन देकर पांच विकेट लिए जो आईपीएल-10 का अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ विश्‍लेषण है. टॉय ने अंकित शर्मा (25)को मैक्‍कुलम से कैच कराया.

अगली गेंद पर मनोज तिवारी (31)को ईशान किशन ने लपका जबकि शारदुल ठाकुर लगातार तीसरे शिकार के रूप के बोल्‍ड हुए. 30 वर्ष के टॉय पांच टी20 में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिधित्‍व कर चुके है.

कैरेबियन क्रिकेट के बारे में कम जानकारी रखने वाले लोगों को बद्री का नाम हैट्रिक धारकों की सूची में देखकर हैरानी हो सकती है, लेकिन सच्‍चाई यही है कि वे टी20 के बेहद शानदार गेंदबाजों में से हैं.

त्रिनिदाद के लंबे कद के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल टी20 मैचों का रिकॉर्ड ही  खासा प्रभावशाली है. अब तक 36 इंटरनेशनल टी20 मैचों में इस लेग ब्रेक बॉलर ने 16.36 के प्रभावशाली औसत से 47 विकेट लिए हैं.

इस दौरान 15 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है और उनका इकोनॉमी रेट 5.65 का रहा है. गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में छह

से कम का इकोनॉमी रेट किसी भी गेंदबाज के ‘कंजूस’ होने की पहचान होता है. टी20 वर्ल्‍डकप में भी बद्री वेस्‍टइंडीज टीम के ‘प्रमुख हथियार’ रहे हैं.

www.naqeebnews.com

# ipl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *