वाराणसी के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती, लूटे 10 करोड़ के जेवरात

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में चौक थाने के ठठेरी बाजार में स्थित सीताराम ज्वेलर्स से शनिवार शाम बदमाशों ने असलहों के बल पर करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और हीरा लूट लिया. बताया जा रहा है कि वाराणसी में डकैती की ये सबसे बड़ी वारदात है. Robbers

Robbers

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4.20 बजे दो लोग दुकान में ग्राहक बन कर आए और लॉकेट देखने के लिए कहा. इसी दौरान उनके और चार साथी अंदर आ गए.

सभी बदमाशों ने दुकान में मौजूद मालिक संजय और दो अन्य कर्मचारियों को हथियारों के बल पर डराया और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तथा उसका डीवीआर भी पटक कर तोड़ दिया.

असलहों के बल पर डराकर बदमाशों ने मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिए. दुकान के शोकेस, तिजोरी और अलमारी में रखा सारा कीमती सामान काले रंग के बैग में भरा और फरार हो गए.

पुलिस का कहना है कि अभी इस बात का अंदाजा नहीं लगाया गया कि लूट में कितना नुकसान हुआ है. लेकिन शुरुआती आंकलन के मुताबिक चार किलोग्राम से अधिक सोना, हीरा-पन्ना समेत दूसरे कीमती रत्न लूटा है. जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है.

घटना की सूचना मिलते ही आईजी जोन एन रविंद्र, प्रभारी एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी राजेश यादव के अलावा एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची.

जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को तलाशने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि सीताराम ज्वेलर्स शहर के बड़ी फर्मों में से एक हैं और इनका व्यापार पूर्वांचल से लेकर बिहार तक फैला हुआ है.

www.naqeebnews.com

# Robbers

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *