शेख हसीना और मोदी का संयुक्त संबोधन, 22 समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली : बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इन दिनों भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार (8 मार्च) को हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। Modi

Modi

जिसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्‍त संबोधन जारी किया। इस दौरान 22 से ज्‍यादा समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए।

संयुक्‍त संबोधन से पहले पीएम मोदी, बांग्‍लादेशी पीएम शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भारतीय राज्‍य और बांग्‍लादेश के बीच रेल व सड़क संपर्कों को बढ़ाने पर बात हुई।

इसमें कोलकाता और बांग्‍लादेश के बीच सड़क व रेल मार्ग बढ़ाने पर सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का हैदराबाद हाउस में स्वागत किया।” मोदी ने शुक्रवार को हवाईअड्डे पर शेख हसीना की अगुवाई की थी।

वह भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। पिछले सात वर्षो में यह शेख हसीना का पहला भारत दौरा है। वह इससे पहले जनवरी 2010 में भारत आई थीं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हसीना का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद हसीना ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

हसीना राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से और विपक्ष की नेता सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगी। रविवार को वह अजमेर जाएंगी और सोमवार को भारतीय कारोबारियों से मिलेंगी। वर्ष 1971 में बांग्लोदश के ‘मुक्ति संग्राम’ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी वह शिरकत करेंगी।

www.naqeebnews.com

# Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *