स्मृति ईरानी का पीछा करने वाले लड़कों को मिली जमानत, चारों डीयू के क्षात्र

नई दिल्ली : स्मृति ईरानी का पीछा करने वाले चारों लड़कों को रविवार (2 अप्रैल) को थाने से जमानत मिल गई। हालांकि, उन चारों को पूछताछ के लिए बाद में बुलाया जा सकता है। Students

Students

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि चारों किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे।

चारों ने पार्टी में ही शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि घर लौटने के दौरान ही चारों ने अपनी गाड़ी से स्मृति ईरानी की कार का पीछा किया।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों गाड़ी में से स्मृति ईरानी को गंदे इशारे कर रहे थे।

साथ ही चारों ने अपनी गाड़ी से स्मृति की गाड़ी को रोकने और ओवर टेक करने की कोशिश भी की थी। चारों लड़के सफेद रंग की एक सेंट्रो कार में थे।

क्या है मामला : एक अप्रैल को शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के पास चार लड़के स्मृति ईरानी की कार का पीछा कर रहे थे।

इसके बाद ईरानी ने चाणक्‍यपुरी थाने में शिकायत दर्ज की। स्मृति ईरानी की सरकारी कार ने खुद उस कार को चेस कर रोका और 100 नंबर कॉल की। पुलिस ने रविवार को बताया कि उनकी तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

कौन हैं आरोपी : चारों युवक दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज के छात्र हैं। चारों लड़के दिल्ली में किराए पर रहते हैं। उनमें से कुछ दिल्ली के बाहर के रहने वाले भी थे। उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

स्मृति ईरानी इस वक्त केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्रालय देख रही हैं। स्‍मृति ईरानी गुजरात से राज्‍य सभा सांसद हैं। स्‍मृति र्इरानी ने साल 2015 में गोवा में फैब इंडिया के ट्रायल रूम की ओर कैमरा लगाए जाने की शिकायत की थी।

उन्‍होंने अपनी शिकायत में कहा था कि फैब इंडिया के कंडोलिम स्थित स्टोर में कैमरा ट्रायल रूम की ओर लगाया गया था। इससे लोगों की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

www.naqeebnews.com

# Students

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *