उत्तर प्रदेश के शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार : कल्बे जव्वाद

लखनऊ : मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद का कहना है कि उत्तर प्रदेश के शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है, इसकी सीबीआई जांच जरूरी है. Kalbe

Kalbe

शुक्रवार को योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सभी बेईमानियों की जांच होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए.

मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा, “हमारी मांग आज भी यही है कि वक्फ बोर्ड के कामकाज की सीबीआई जांच हो, ताकि बेईमानों और भ्रष्टाचारियों को सजा मिले.”

मौलाना ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में वक्फ की जमीन बड़े पैमाने पर खुर्दबुर्द की गई है, जिसके सबूत मौजूद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व वक्फ मंत्री आजम खां वक्फ भूमि में हुए भ्रष्टाचार और बेईमानियों में पूरी तरह शामिल हैं.

रामपुर में वक्फ भूमि पर नाजायज तरीके से दुकानें निर्माण कराई गईं और जौहर विश्वविद्यालय में जबरन वक्फ भूमि को शामिल किया गया.

उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय की सड़क बनाने के लिए पक्षपात पूर्ण ढंग से मंत्री ने शिया कब्रिस्तान खुदवाकर सड़क का निर्माण कराया. इन सभी बेईमानियों की जांच हो और बेईमानों को जरूर सजा मिलनी चाहिए.

मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड में हुआ है, इसलिए उसकी जांच कराकर भ्रष्टाचारियों को दंडित करना जरूरी है.

मौलाना ने कहा कि कोई भी सरकार कुफ्र की बिनाह पर बाकी रह सकती है, लेकिन जुल्म के आधार पर बाकी नहीं रह सकती. सपा सरकार का सफाया उसके अत्याचार के आधार पर ही हुआ है.

www.naqeebnews.com

# Kalbe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *