भूमध्य सागर में नाव डूबने से 250 लोगों की मौत की आशंका

रोम: लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक बचाव नौका को रबर की दो डूबी हुई नाव मिली हैं जिसके बाद करीब 250 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है. Boat
Boat

स्पेनिश धर्मार्थ संस्था प्रोएक्टिवा ओपन आम्र्स की प्रवक्ता लॉरा लानुजा ने कहा कि उसकी नाव गोल्फो अजूरो को लीबियाई तट से करीब 15 किलोमीटर दूर थी.

वहां रबर की नौकाओं के पास पांच शव तैरते दिखे. उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि इसके अलावा कोई दूसरा स्पष्टीकरण हो सकता है कि ये नौकाएं लोगों से भरी होंगी.

उन्होंने कहा कि ऐसी हर नौका में करीब 120-140 लोग सफर कर रहे होते हैं. लानुजा ने कहा कि जो शव मिले हैं वह अफ्रीकी लोगों के हैं जिनकी उम्र 16 से 20 साल के बीच है.

www.naqeebnews.com

# Boat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *