विराट सेना को मिला सचिन का समर्थन, मास्टर ब्लास्टर ने बोल दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली : पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को मिली 333 रन की बड़ी हार के बाद विराट सेना की चौतरफा आलोचना हो रही है। सब तरफ से आलोचना झेल रही टीम इंडिया को अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का समर्थन मिल गया है। Sachin

Sachin

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हार के बावजूद भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे में पहले टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करेगी।

रविवार सुबह नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाने वाले तेंदुलकर ने कहा कि चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अभी कुछ तय नहीं है।

मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद तेंदुलकर ने कहा, ‘भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर बात करूं तो यह हमारे लिए कड़ा टेस्ट मैच था। लेकिन यह खेल का हिस्सा है। इस हार का मतलब यह नहीं कि हमने श्रृंखला गंवा दी, श्रृंखला में अब भी कुछ तय नहीं है’।

सचिन ने कहा कि, ‘भारतीय टीम के जज्बे को जानने के कारण मुझे पता है कि वे वापसी करेंगे। आस्ट्रेलियाई टीम को भी इस बारे में पता है क्योंकि जब हम उन्हें हराते हैं तो हमें भी पता होता है कि वे कड़ी वापसी करेंगे। मुझे कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम वापसी करेगी और कड़ी प्रतिस्पर्धा देगी’।

तेंदुलकर ने कहा कि प्रत्येक टीम और खिलाड़ी के करियर में मुश्किल लम्हें आते हैं और यही खेल को रोमांचक बनाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने के बाद 2013 में संन्यास लेने वाले तेंदुलकर ने कहा, ‘अच्छे लम्हें भी होते हैं और मुश्किल लम्हें भी और यह इस पर निर्भर करता है कि आप गिरने के बाद अपने पैरों पर फिर कैसे खड़े होते हो और प्रतिस्पर्धा देते हो। यही चीज खेल को रोमांचक बनाती है। खिलाड़ी इसी के लिए खेलते हैं’।

www.naqeebnews.com

# Sachin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *