हीरो इलेक्ट्रिक ने लांच किया नया स्कूटर ‘फ्लैश’, कीमत 19,990 रुपये

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता हीरो इलेक्ट्रिक ने अपना नया स्कूटर ‘फ्लैश’ बाजार में उतारा है. इस ई-स्कूटर में 250 वॉट का मोटर लगा है जो एक बार चार्ज करने पर 65 किलोमीटर तक चल सकती है. Hero

Hero

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह ई-स्कूटर अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक और पर्यावरण के अनूकूल है. इस स्कूटर की कीमत 19 हजार नौ सौ नब्बे रुपये है.

हीरो इलेक्ट्रिक के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहिंदर गिल ने कहा, “फ्लैश ई-ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपलब्ध नवीन और सबसे अच्छी तकनीक का निचोड़ है.

इसका वजन मात्र 87 किग्रा है जिससे इसे ज्यादा गतिशीलता पाने में भी मदद मिलेगी. मैगालॉय पहिए, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पूरी बॉडी में क्रैश गार्ड इसे चलाने वालों में इसकी प्रसिद्धि को और भी बढ़ाएंगे और देश में ई-वाहनों हेतु इसकी स्वीकार्यता में भारी इजाफा करेंगे.”

कंपनी का कहना है कि यह देश में सबसे किफायती (खरीदना आसान, मैंटेन करना आसान) दोपहिया वाहन है जो बेहतरीन बनावट से सुसज्जित हीरो इलेक्ट्रिक के विश्वास और भरोसे के साथ आता है.

यह शॉर्ट-सर्किट सुरक्षा से भी लैस है और सीट के नीचे स्टोरेज की सुविधा भी प्रदान करता है. यह रेड-ब्लैक और सिल्वर-ब्लैक के दो सुंदर रंगों में उपलब्ध है. गौरतलब है कि ई-स्कूटर चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस या पंजीकरण की जरूरत नहीं होती है, जिससे यह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है.

www.naqeebnews.com

# Hero

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *