पाकिस्तानी सिनेमाप्रेमियों को ‘दंगल’ और ‘रईस’ का बेसब्री से इंतजार

कराची: पाकिस्तानी सिनेमाप्रेमी शाहरूख खान-माहिरा खान अभिनीत ‘रईस’ और आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के यहां रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Pakistani

Pakistani

भारतीय फिल्मों पर लगे प्रतिबंध के हटने के बाद कल पाकिस्तान में रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ रिलीज हुई और इसको देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर बड़ी संख्या में लोगों ने रूख किया.

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से इस मामले में समीक्षा के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया था.

इस समिति की अनुशंसा के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के रिलीज का रास्ता साफ हुआ.

सिनेमाघर मालिक नदीम मांडवीवाला ने कहा, ‘‘जिन फिल्मों का इंतहार हो रहा है उनमें से एक रईस भी है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.’’

एक स्थानीय वितरक ने का कि वितरकों का क्लब उन भारतीय फिल्मों को आयात करने और रिलीज करने को उत्सुक हैं जो पिछले कुछ महीनों के भीतर आई हैं.

www.naqeebnews.com

# Pakistani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *