ये फूड्स आपको बचा सकते हैं थाइरॉइड की समस्या से

नई दिल्ली: थाइरॉइड की गड़बड़ी एक ऐसी स्थिति है जो थाइरॉइड के कार्यों पर प्रभाव डालता है। इन दिनों थाइराइड की गड़बड़ी काफी लोगों में देखी जाती है।  Thyroid

thyroid

पुरुषों की तुलना महिलाओं में यह समस्या ज्यादा पाई जाती है। थाइरॉइड गले में सामने के हिस्से में बटरफ्लाई आकार में पाया जाता है। थाइराइड हार्मोन शरीर के मेटाबोलिज्म को कई तरह से कंट्रोल करता है। जैसे आप कितनी तेजी से कैलोरी को बर्न करते हैं और कितनी तेजी से हार्ट बीट होती है।

हरी पत्तीदार सब्जियां:– अपने भोजन में रोज हरी पत्तीदार सब्जियां और सलाद का इस्तेमाल करें क्योंकि ये मैग्नेशियम का बेहतरीन स्रोत है।

इसमें मिनरल भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर की प्रक्रिया में अहम रोल निभाता है।
नट्स:- अपने भोजन में काजू, बादाम, और पंम्पकीन के बीज का इस्तेमाल करें क्योंकि यह आयरन और सिलीनियम का बढ़िया स्रोत है। जो थाइरॉइड हेल्थ के लिए लाभदायक है।
समुद्री भोजन:– अगर आप समुद्री भोजन करते हैं तो थाइरॉइड हेल्थ में सुधार होगा। क्योंकि समुद्री भोजन में आयोडीन, मिनरल पाया जाता है यह थाइरॉइड के फंक्शन को मजबूत करता है। मछली, झींगा और समुद्री शैवाल आयोडीन का प्रमुख स्रोत है।
नमक:- उचित तरीके से फंक्शन करने के लिए थाइरॉइड को आयोडीन की जरूरत होती है। इसलिए आप आयोडाइज्ड नमक का खाने में इस्तेमाल करें।
अंडा:- अंडा सिलीनियम का बेहतरीन स्रोत है। मिनरल थाइरॉइड हार्मोन T4 को T3 में रूपांतरित करता है।

www.naqeebnews.com

# Thyroid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *