‘रईस’ को मिली शिवसेना की धमकी

मुंबई। शाहरुख की फिल्म रईस के ट्रेलर और गाने रिलीज़ होने के बाद से ही सब इसको देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दमदार डॉयलोग्स रईस अपने पहले टीजर से ही अपने डॉयलोग्स को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म में काफी गंभीर, दमदार संवाद डाले गए हैं।

film raees

लेकिन रईस पर एक बार फिर खतरे की घंटी आ ही गयी। दरअसल शिवसेना ने रईस फिल्म को ना रिलीज़ करने की एक बार फिर धमकी दी हैं।

 

धमकी देने के पीछे का कारण हैं की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिर खान नज़र आने वाली हैं। धमकी की जानकारी फिल्म वितरक अक्षय राठी ने दी हैं। राठी ने ट्वीट करके कहा हैं की शिवसेना की छत्तीसगढ इकाई ने लिखा हैं फिल्म को रिलीज़ नहीं की जाए क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिर खान हैं।

 

दिशा पटानी डब्बू रतनानी के केलिन्डर के लिए हुयी टॉपलेस, दिए हॉट पॉज

अक्षय राठी ने शिवसेना के युवा इकाई युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे को ट्वीट कर इन्फॉर्म किया कि ‘रईस’ को जोकी धमकी मिल रही हैं क्या आप इसे समर्थन देंगे? इसी के साथ उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय आदित्य ठाकरे हमें धमकी भरा खत मिला है। हमें आशा है कि आप इसके खिलाफ एक्शन लेंगे।”

 

राठी ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को संबोधित करते हुए लिखा, ‘‘रमनसिंह जी और अभिषेक सिंह, कृपया यह देखिए कि छत्तीसगढ में कानून-व्यवस्था बरकरार रहे.”

 

अब देखने वाली बात यह की फिल्म के विवाद कब ख़त्म होंगे और क्या यह समय पर रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *