चीन के हुनान प्रांत में बर्ड फ्लू का नया मामला, 1054 पक्षी मारे गए

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में बर्ड फ्लू का नया मामला सामने आया है जिससे यहां बत्तखों के एक फार्म में 1054 पक्षियों को मारना पड़ा है। चीन के कृषि मंत्री ने बुधवार को बताया कि गत वर्ष अक्टूबर के बाद बर्ड फ्लू का यह पांचवा मामला है।

bird flu

मंत्रालय ने अपनी एक वेबसाइट के हवाले से बताया कि हुनान प्रांंत के युआनजियांग में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई है। स्थानीय प्रशासन को स्थिति पर नियंत्रण के लिए बत्तख फार्म में मारे गए पक्षियों के अलावा 2067 पक्षियों को मारना पड़ा है।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि गत वर्ष अक्टूबर के बाद से बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद 175,000 पक्षियों के मारना पड़ा है। चीन में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद 106 लोग इस संक्रमण की जद में आये हैं वहीं इससे अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *