सीमा पर बनेगी दीवार लगे खर्च की भरपाई करेगा मेक्सिको: ट्रम्प

न्यूयॉर्क। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि मेक्सिको सरकार के साथ इस मामले में बातचीत अभी लंंबित है। Trump

trumpउनका प्रशासन जल्द ही दक्षिणी सीमा पर दीवार बनाने की अपनी योजना पर अमल करेगा ताकि अवैध आव्रजकोंं को बाहर रखा जा सके और मेक्सिको इसपर आने वाले खर्च की भरपाई करेगा।

छह महीने में अपने पहले औपचारिक संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा कि हम दीवार बनाने जा रहे हैं। उन्होंंने उसपर ‘‘कांटेदार बाड़’’ लगाने से इनकार किया।

ट्रम्प ने कहा कि मैं मेक्सिको से अपनी बातचीत खत्म करने के लिए एक डेढ़ साल इंतजार कर सकता हूं, और पद मिलते ही हम यह वार्ता शुरू करेंगे।

इसके लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता।निर्वाचित उपराष्ट्रपति माइक पेंंस विभिन्न एजेंसियों और कांग्रेस से मंजूरी प्राप्त करने के प्रयासों में जुटे हैं ताकि दीवार निर्माण शुरू हो सके। मेक्सिको के खर्च पर अमेरिका और मेकिसको की सीमा पर दीवार बनाने के ट्रम्प के सबसे बड़े चुनावी वादे पर किए गए सवालों के जवाब में रिपब्लिकन नेता ने उक्त बात कही। मेक्सिको ने कहा है कि वह दीवार बनाने का खर्च वहन नहीं करेगा।

www.naqeebnews.com

# Trump

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *