इन दिनों पानी के भीतर चल रही खोज को लेकर तुर्किये लगातार चर्चा में है यहाँ की वान झील की सतह के नीचे रहस्यमयी अवशेष मिले हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे किसी भूले-बिसरे शहर के हैं।
तुर्किये की लेक वैन में गहराई में एक रहस्यमयी पत्थर का स्ट्रक्चर मिला है। जानकारों का मानना है कि यह जगह कम से कम 11,000 साल पुरानी हो सकती है। गोताखोरों को पानी की सतह से 75 फ़ीट से ज़्यादा गहराई में एक बड़ी गोल संरचना और आपस में जुड़ी ईंटों की दीवार मिली।
द सन की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, डाइवर्स को झील की सतह से करीब 23 मीटर नीचे एक बड़ा गोल स्ट्रक्चर और आपस में जुड़े पत्थरों से बनी एक दीवार मिली है। पानी के अंदर बहुत गहराई में मिले इस प्राचीन और खोए हुए शहर के अवशेष से जुड़ी जानकारी के कहा गया है कि यह जगह नूह की नाव (Noah’s Ark) के आखिरी ठिकाने माने जाने वाली जगह से कुछ ही मील दूर है।
रिसर्च टीम के मेंबर मैथ्यू लैक्रोइक्स का कहना है कि अब तक मिले स्ट्रक्चर शायद एक बहुत बड़े कॉम्प्लेक्स का एक छोटा सा हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा कि मिली दीवार में गोल स्ट्रक्चर तक जाने के लिए 3 सीढ़ियां और पत्थरों की 7 लेयर हैं, जो झील के तल से 2.4 मीटर से ज़्यादा ऊपर हैं।
मैथ्यू लैक्रोइक्स ने कहा कि झील में एक सड़क जैसा स्ट्रक्चर भी मिला है, जो 45 मीटर से ज़्यादा लंबा है। यह स्ट्रक्चर अंधेरे में और अंदर तक जाता है, जिससे पता चलता है कि यह उन दूसरी बिल्डिंग्स से जुड़ा हो सकता है जिन्हें अभी तक खोजा नहीं गया है।
आगे उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संरचना अकेले नहीं बनाई जा सकती थी, इसलिए यह संभव है कि कभी यहां बड़ी आबादी रही हो, लेकिन अभी तक इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि झील के नीचे वाकई कोई पूरा प्राचीन शहर है।
लेक वैन, माउंट टेंड्यूरेक पर मौजूद डुरुपिनार साइट से सिर्फ़ 90 मील दूर है। कुछ लोगों का मानना है कि यह जगह नूह की नाव (Noah’s Ark) के पत्थर बन चुके अवशेष हैं।लाक्रॉइक्स ने आगे कहा: “पानी के नीचे मिले अवशेषों के बारे में हम जो जानते हैं, हो सकता है कि वह किसी बहुत बड़ी चीज़ का बस एक छोटा सा हिस्सा हो।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अन्य पुरातत्वविदों का मानना है कि तुर्की में पानी के नीचे मौजूद यह जगह उरार्टियन काल (लगभग 3,000 साल पहले) या मध्यकाल (लगभग 1,550 साल पहले) की है। इसे सबसे पहले 2017 में अंडरवॉटर फिल्ममेकर तहसीन सेलान ने खोजा था, लेकिन हाल ही में मिले फुटेज से ही इस जगह और पत्थर की दीवार के विस्तार का पता चला है। वान झील लगभग 1,450 वर्ग मील में फैली हुई है, जो इसे तुर्की की सबसे बड़ी झील बनाती है।