दीपिका और फवाद ने फारस प्रेरित परिधान में जलवा बिखेरा

नयी दिल्ली। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंडिया कूटुर वीक 2016 के शुभारंभ पर फारस प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता फवाद खान उनके द्वारा डिजाइन किये गये परिधान में नजर आए। मनीष मल्होत्रा के इस कलेक्शन का नाम ‘द पर्शियन स्टोरी’ है।

fawad_deepika

फवाद ने कहा, ‘‘इससे पहले मैं तीन बार रैंप पर चल चुका हूं और यह चौथी बार है। मनीष के परिधान में दीपिका के साथ रैंप पर चलना बहुत खुशी की बात है। काले रंग की शेरवानी में फवाद शानदार नजर आ रहे थे।
‘कपूर एंड सन्स’ के 34 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह इस परिधान में बहुत सहज थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘द पर्शियन स्टोरी’ को बहुत पसंद करता हूं।

 

यह बहुत ही आरामदायाक शेरवानी है। दूसरी तरफ, लाल रंग के परिधान में दीपिका बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लहंगे पर कढ़ाई की गई थी। तीस वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैंने अपने कॅरियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और मैं कह सकती हूं कि पहले कभी मैं इतना नहीं थकी क्योंकि यह परिधान बहुत भारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *