Goa Airport के रनवे पर फिसला विमान, 15 यात्री घायल

गोवा। Goa Airport पर जेट एयरवेज का विमान रनवे पर फिसल गया. इस विमान में 154 यात्री सवार थे जिसमें 15 को चोट लगी है। सभी यात्री सुरक्षित हैं. यह विमान गोवा से मुंबई आ रहा था। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह हादसा सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर हुआ।

Goa Airport

जानकारी के अनुसार टेकऑफ से ठीक पहले विमान रनवे पर फिसला और रेनवे से उतरकर मिट्टी में जा धंसा। हादसे से विमान में चीख पुकार मच गई।

जेट एयरवेज ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें बताते हुए दुख हो रहा है कि गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो रहा जेट एयरवेज का विमान 9डब्‍ल्‍यू 2374 गोवा के डेबोलिम एयरपोर्ट पर फिसल गया। घटना के सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विमान खाली करवाने के दौरान कुछ यात्रियों को चोट आई है जिसके बाद उन्‍हें चिकित्‍सकीय सहायता उपलब्‍ध करवाई गई है। विमान में 154 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे के बाद एयरपोर्ट को 12.30 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।

www.naqeebnews.com

# Goa Airport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *