google प्ले मूवीज़ क्रिसमस ऑफर: 20 रुपये में नई फिल्में

google ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए ऑनलाइन मूवी स्ट्रीमिंग सर्विस पर नया ऑफर लॉन्च किया है। क्रिसमस के मौके पर लॉन्च किए गए इस ऑफर के जरिए गूगल यूजर्स 20 रुपये में मूवीज़ को रेंट पर देख सकेंगे।

google

नए ऑफर के जरिए कई नई फिल्में 20 रुपये की रेंट दर देखी जा सकती हैं। ऐप पर द जंगल बुक, सुल्तान, कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर, फाइंडिंग डोरी, सूइसाइड स्क्वॉड, जेसन बोर्न जैसी कई नई फिल्में शामिल हैं।

नया ऑफर 23 जनवरी, 2017 तक के लिए ही मान्य रहेगा। यानी की मूवीज़ को अगर आप अभी रेंट पर लेते हैं तो उन्हें आगामी वर्ष 23 जनवरी 2017 तक देख सकेंगे। वहीं नए ऑफर से जुड़ी एक और जरूरी जानकारी है। इसमें ध्यान रखना होगा कि प्रोमो को आप सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

नए ऑफर को अवेल करने के लिए गूगल प्ले मूवीज़ ऐप पर जाना होगा और कूपन को रीडीम करना होगा। इसके अलावा डेस्कटॉप पर भी गूगल प्ले मूवीज़ के वेबपेज पर जाकर अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करके भी इस ऑफर को अवेल कर सकते हैं।

www.naqeebnews.com

# google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *