Reliance Jio की ग्राहक की संख्या मार्च 2017 तक 10 करोड़ हो जाएगी

मुंबई। मुफ्त वॉयस कॉलिंग और डेटा सर्विस के कारण लगातार ग्राहक जोड़ रही Reliance Jio के ग्राहकों का आंकड़ा मार्च 2017 तक 10 करोड़ तक हो सकता है। यह बात फिच रेटिंग के निदेशक नितिन सोनी ने कही है। हालांकि उन्होंने कहा कि जब रिलायंस अपने ग्राहकों से चार्ज वसूलने लगेगी उसके ग्राहकों की संख्या में गिरावट भी आ जाएगी।

reliance-jio

एक इंटरव्यू में नितिन सोनी ने कहा, “हमारा मानना है कि जियो ने मुफ्त वॉयस और डेटा सेवा देकर बेहद सटीक रणनीति अपनाई है। वर्तमान में उनके 5.2 करोड़ से लेकर 5.5 करोड़ तक ग्राहक हैं और मार्च के अंत तक यह संख्या बढ़कर 10 करोड़ हो सकती है। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि ये सेवाएं मुफ्त है। तो जब तक यह मुफ्त होगा तब तक एयरटेल या आइडिया का ग्राहक भी मुफ्त में जियो सिम का इस्तेमाल करेगा। लेकिन जब जियो 1 अप्रैल से शुल्क वसूलने लगेगी तो कई उससे छिटक जाएंगे। इससे जियो के ग्राहक 5 से 10 फीसदी तक कम हो सकते हैं।”

गौरतलब है कि जियो ने सितंबर में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। कंपनी ने शुरू में 31 दिसंबर इसकी वॉयस और डेटा सेवाएं मुफ्त थी। लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस इंफोकॉम के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि उनका लक्ष्य जल्द से जल्द 10 करोड़ ग्राहक जोड़ना है। फ्री सुविधाओं की वजह से कंपनी ने तेजी से ग्राहक जोड़े भी। लेकिन दिसंबर में कंपनी का फ्री वेल्कम ऑफर खत्म होने जा रहा था। मुकेश अंबानी ने 10 करोड़ के लक्ष्य का पाने के उद्देश्य से 31 मार्च 2017 तक अपनी मुफ्त सुविधाओं को बढ़ा दिया।

www.naqeebnews.com

# Reliance Jio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *