Mohammad Rafi के हिट गाने मुंबई की इन दो जगहों पर याद आएंगे

मुंबई। दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की 92वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उनके नाम से दो स्मारक स्थल जुड़ गये। ये दोनों ही जगहें बांद्रा में हैं जहां रफी रहते थे। इनमें 16वीं सड़क का नाम रफी के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा हिल रोड एस.वी रोड जंक्शन पर पहले से मौजूद स्मारक का रफी के फैन क्लब ने नवीनीकरण किया है, जिसका उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड, राजनीति और दूसरे क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें मुंबई महापौर स्नेहल अम्बेकर और मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल थे। Mohammad Rafi

Mohammad Rafi

बाद में रफी फैन क्लब द्वारा अभिनेता जीतेंद्र और गायक सोनू निगम को सम्मानित किया । यह दोनों मोहम्मद रफी से खास जुड़ाव रखते हैं। रफी के बेटे शाहिद रफी ने बताया, “हम बेहद खुश हैं। इतने साल बाद भी मेरे पिता के प्रति इतना प्यार देखरकर बहुत खुशी हो रही है। ”

हिल रोड एस.वी.रोड जंक्शन पर एक स्मृति पट्टिका लगी है जिस पर ‘पद्मश्री मोहम्मद रफी चौक’ लिखा हुआ है। इसे नए सिरे से सजाया गया। रफी की ‘सुनहरी आवाज’ की छवि के रूप में इस पट्टिका को सुनहरे गोले में ढाला गया है।

शाहिद रफी ने कहा कि मलयालम फिल्मकार रफी पर एक बायोपिक बना रहे हैं, जिसका काम लगभग पूरा होने वाला है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह अगले तीन या चार महीने में बनकर तैयार हो जाएगी।

रफी का जन्म 24 दिसम्बर, 1924 को हुआ था। अपनी गायिकी से उन्होंने हिंदी फिल्म जगत पर काफी समय तक राज किया। उनकी आवाज की रेंज को बेजोड़ माना जाता है। इसी रेंज की बदौलत उन्होंने हर तरह के गीत गाए और तमाम अभिनेताओं के लिए गाए।

रफी ने छह बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 1967 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सालों बाद, 2013 में सीएनएन आईबीएन के एक जनमत सर्वेक्षण में लोगों ने उन्हें भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ आवाज माना था।

www.naqeebnews.com

# Mohammad Rafi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *