ओबामा ने 2016 चुनाव के साइबर हमलों की ‘पूर्ण समीक्षा’ का दिया आदेश

वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2016 चुनाव के दौरान हुए साइबर हमलों की पूर्ण समीक्षा का आदेश दिया है। रूसी हस्तक्षेप संबंधी चिंताएं बढऩे के बाद व्हाइट हाउस ने आज यह घोषणा की है। obama orders

व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सचिव एरिक सुल्ज ने कहा कि चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेत्र की हद जानने के लिए संसद की ओर से बार-बार की जा रही मांग के बीच ओबामा ने इस सप्ताह के आरंभ में समीक्षा का आदेश दिया। उन्होंने कहा, हम अपने चुनाव की सम्प्रभुता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह रिपोर्ट हमारे चुनावों के दौरान सामने आई इन साइबर गतिविधियों की पूर्ण जांच करेगी।

obama orders

 www.naqeebnews.com

# obama orders

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *