इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 50 से ज्यादा की मौत

 

 

सुमात्रा।  इंडोनेशिया के बांदा आसेह में सोमवार को भूंकप आया। USGS के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 थी। भूकंप के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। भूकंप का केंद्र अासेह के नॉर्थ-ईस्टर्न कोस्ट पर जमीन से 17.2 किमी नीचे था। यहां के आर्मी चीफ ने कहा, ”अभी तक 54 लोगों की मौत हुई है।” बता दें कि 2004 में 26 दिसंबर को यहीं सुनामी आई थी, जिसके बाद 2 लाख 27 हजार 898 लोगों की मौत हुई। उस वक्त 9.02 तीव्रता का भूकंप आया था। 14 देश प्रभावित हुए थे। earthquake in Indonesia

earthquake-in-indonesia

– लोकल मीडिया के मुताबिक, भूकंप के कारण बांदा आसेह में सबसे ज्यादा नुकसान इमारतों को हुआ है।

– यहां के कोस्टल इलाके में कई इमारतें गिर गई हैं।

– मलबे में अभी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

– इस रीजन के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट चीफ मुलयादी ने कहा, ” कई लोगों की बॉडी अभी तक रिकवर की गई है। कई लोगों का हॉस्पिटलों में इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।”

– ”मरने वालों में सात बच्चे हैं।”

लोग कर रहे थे नमाज की तैयारी

– जब भूकंप आया तो लोग सुबह की नमाज की तैयारी कर रहे थे।

– पिडी जया में कई मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है।

– हालांकि, सुनामी का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

www.naqeebnews.com

# earthquake in Indonesia

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *