न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का भूकंप, फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा सुरक्षित

क्राइस्टचर्च। प्रशांत महासागरीय देश न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर आज एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। पिछले सप्ताह ही यहां आये भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई थी। another earthquake

another earthquake

अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण ने बताया कि आज भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र उत्तरी पालर्मसटन से 138 किलोमीटर उत्तरी द्वीप में और जमीन की गहराई से 37 किलोमीटर नीचे था।

पिछले सप्ताह 14 नवंबर को भी न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 7.8 तीव्रता पाले भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद सुनामी की लहरें उठने लगीं जिसके चलते हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर कूच किये थे।

भूकंप में फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया ट्वीट

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा को न्यूजीलैंड टूरिज्म का ब्रांड अंबैसडर बनाया गया है। इसी सिलसिले में वे इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं।
यहां तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि सिद्धार्थ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।  सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, ‘सुबह उठने पर पता चला कि यहां भूकंप आया है। हम सब ठीक हैं।’ दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘मेरी दुआएं न्यूजीलैंड के लोगों के साथ हैं।’ भूकंप आने के दो घंटे बाद न्यूजीलैंड में सुनामी भी आ गई।

www.naqeebnews.com

# another earthquake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *