Force 2 , फिल्म देखने से पहले पढ़ें REVIEW

एक पुलिस ऑफिसर होते हुए जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है, जो एक खास मिशन के लिए बुडापेस्ट जाता है। इस बार निर्देशन की कमान निशिकांत कामत के बजाय निर्देशक अभिनय देओ के हाथों में है, जिन्होंने इस सीक्वल को फास्ट पेस अंदाज में बनाया है। Force 2

Force 2 john

इस फिल्म का एक्शन एकदम फ्रेश लगता है। यह कहानी इंडियन इंटेलिजेंस के तीन जासूसों की हत्या से शुरू होती है। चीन में उनको किसी ने मार दिया है। इनमें से एक एजेंट है हरीश, जो कि पुलिस ऑफिसर यशवर्धन उर्फ यश (जॉन अब्राहम) का दोस्त है। हरीश मरने से पहले यश को बुक कुरियर करता है, जिससे मिले कुछ कोड को ब्रेक कर रॉ की तरफ से उसको बुडापेस्ट भेजा जाता है। उसके साथ एक रॉ एजेंट केके (सोनाक्षी सिंहा) को भी भेजा जाता है। ये दोनों वहां जाते हैं तो इनको पता चलता है कि बुडापेस्ट की भारतीय दूतावास में एक शिव शर्मा (ताहिर भसीन) नाम का व्यक्ति है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध है। शिव को अपने कब्जे में लेने और उसको जिंदा वापस लाने के दौरान भारतीय दूतावास के एक और एजेंट की हत्या हो जाती है। Force 2

यश और केके की कस्टडी में होने के बावजूद ये सब शिव ही करवा रहा है। पुलिस को चकमा देकर शिव भी भाग जाता है। अब उसको पकड़ना और भी मुश्किल हो गया है। यश और केके को इस बात का भी डर है कि कहीं शिव चीन में काम कर रहे बाकि 17 एजेंट्स को ना मरवा दे, क्योंकि उसको इन एजेंट्स के बारे में पता है। अब यश एक नए सिरे से शिव की तलाश करता है।  फिल्म का एक्शन जबरदस्त है। जॉन के स्टंट देखकर सीटी मारने का दिल करेगा। फिल्म फास्ट है। कुछ सोचने का मौका नहीं देती।

देखिये फिल्म का ट्रेलर-

www.naqeebnews.com

# Force 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *