जिओ सिम की होम डिलीवरी शुरू, ऐसे मंगवा सकते हैं एक साथ 9 सिम

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ ने अब अपनी 4जी सिम की होम डिलिवरी शुरू कर दी है। यह जानकारी यूजर्स तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने एक खास ऐड भी बनाया। इसे फेसबुक पर रिलायंस जिओ के ऑफिशियल पेज के साथ स्पॉन्सर किया गया है। हालांकि, इसके बाद भी कई यूजर्स को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अब जल्द ही यह सबके पास पहुंच जाएगी। इसके अलावा जिओ सिम घर पर पहुंचाने के लिए कंपनी ने खास एक वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट पर जाकर आप कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप 9 सिम तक बुक कर अपने घर पर मंगवा सकते हैं। reliance jio sim

reliance jio sim

ऐसे मंगवा सकते हैं जिओ 4जी सिम

—आपको घर पर जिओ 4जी सिम मंगवाने के लिए सबसे पहले http://jioacq.media.jio.com पर जाना होगा। यहां पर आपको अपना ऐड्रेस देना होगा। ऐड्रेस में लैंडमार्क और पिनकोड भी लिखना जरूरी है।

— फिलहाल 12 शहरों में ही जिओ सिम उपलब्ध करवाई जा रही है। इनमें अहमदाबाद, बैंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई सिटी, नवी मुंबई, पुणे और विशाखापट्नम शामिल हैं। इन शहरों में से कोई एक चुनें। सिटी चुनने के बाद एरिया के ऑप्शन में जाकर अपना एरिया चुनें। यहां आप सिर्फ वही एरिया चुन सकेंगे जो हाईलाइट हो रहे हों।

— इसके बाद आधार कार्ड से जुड़े डिक्लेरेशन वाले बॉक्स में राइट का निशान लगाएं। इसमें यूजर द्वारा इस बात को स्वीकार किया जाएगा कि वो सिम लेने के बाद eKYC प्रॉसेस को पूरा करेगा। यह सारी जानकारी भरने के बाद सिम डिलिवरी का टाइम सलेक्ट करें। कंपनी यूजर के दिए गए टाइम स्लॉट के आधार पर ही सिम को डिलिवर करेगी। reliance jio sim

www.naqeebnews.com

# reliance jio sim

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *