अलेप्पो के हवाई हमले में 20 लोगों की मौत

बेरूत। सीरिया में अलेप्पो के विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी क्षेत्र में आज बच्चों के एक अस्पताल तथा एक स्कूल के निकट हवाई हमले में 20 लोगों की मौत हो गयी।
यह जानकारी सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स तथा आपात राहतकर्मियों ने दी। सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने बताया कि पूर्वी अलेप्पो के आज के हवाई हमले में पांच बच्चों तथा एक राहतकर्मी की मौत हो गयी। air attack

air attack
ये हमले रूस या सीरिया के विमानों ने किये। आब्जर्वेटरी के अनुसार हमले शार, सुक्कारी तथा करम अला बेइक जिलों में किये गये। कल भी पूर्वी अलेप्पो में हवाई हमले किये गये थे। बच्चों के अस्पताल तथा स्कूल पर हमले सालाह अल दीन में किये गये।
www.naqeebnews.com

# air attack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *