आप जिस ATM पर जा रहे हैं क्या उसमें पैसा है ? ऐसे कर सकते हैं पता

नोटबंदी के बाद से बैंक और ATM के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों को पैसे निकालने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ ATM के बाहर लंबी कतारें नहीं होती है तो ये खबर आग की तरह फैल जाती है और थोड़ी देर में वहां भी लोगों की भीड़ लग जाती है। ऐसे चलेगा पता कि किस ATM से निकल रहा है पैसा Atm cash

Atm cash

ऐसे हालत में किस ATM से निकल रहा है पैसा निकल रहा है ये पता लगाना भी मुश्किल हो गया है। इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालने के लिए CMS इंफो सिस्टम कंपनी ने एक टूल बनाया है। जिसकी मदद से आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कौन से ATM से पैसा निकल रहा है। यह कंपनी उन कंपनियों में से एक है जो भारत में ATM वगैरह मैनेज करती है।

सबसे पहले इस लिंक पर जाएं।

 atmfinder.cms.com/atmfinder/ATMStatus.aspx

  • फिर अपना State सिलेक्ट करें।
  •  इसके बाद अपनी सिटी सिलेक्ट करें।

ऐसा करते ही आपके सामने शहर के ATMs की लिस्ट खुल जाएगी, जिनसे पैसा निकल रहा है।

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम ज्यादा से ज्यादा ATM तक कैश पहुंचाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। लोगों को आसानी हो, इसके लिए हमने एक छोटा कदम और उठाया है। हमने CMS ATM फाइंडर बनाया है। ये उन सब ATM की जानकारी देता है जिन्हें हम मैनेज करते हैं और जिनसे फिलहाल कैश निकल रहा है।

बस ये ध्यान रखिएगा कि ये टूल सिर्फ उन्हीं ATMs की जानकारी देता है जिनकी जिम्मेदारी ‘CMS इनफो सिस्टम्स’ के पास है. इसलिए हर बैंक के ATM यहां नहीं दिखेंगे। सबकी मुश्किलें आसान न हों, पर कुछ की हो सकती हैं। ICCI, SBI, Axix, HDFC, BOB जैसे बड़े बैंकों के ATM यहां दिख रहे हैं।

www.naqeebnews.com

# Atm cash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *