भारत रत्न पाने वाली पहली संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी के संगीत के सफर पर बायोपिक

करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली गायिका एम एस सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी और उनके संगीत के सफर पर अब एक बायोपिक सामने आने वाली है। इसमें उनके संघर्षपूर्ण सफर के साथ उपलब्धियों को पर्दे पर देखा जा सकेगा। उनकी 110वीं जयंती पर चेन्नई में इस फिल्म से जुड़ी बाक़ी जानकारी भी सामने आ सकेगी।

मेकर्स की पुष्टि के बाद रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें रश्मिका ने बताया कि इसका पहला लुक और टाइटल 16 सितंबर को शाम 5:15 बजे जारी किया जाएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक और आधिकारिक टाइटल भी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि रश्मिका पहली बार एक ऐसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शख्सियत का किरदार निभाने जा रही हैं, जिसकी पहचान मुख्य रूप से कर्नाटक शास्त्रीय संगीत से जुड़ी है। इस प्रोजेक्ट से उत्साहित रश्मिका ने सोशल मीडिया पर इस भूमिका को अपने लिए सम्मान की बात बताया है।

बायोपिक में रश्मिका मंदाना एम एस सुब्बुलक्षमी का किदार निभाएंगी, जबकि गौतम तिन्नानुरी इसका निर्देशन करेंगे। बायोपिक का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे। जानकारी के अनुसार, कमल हासन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे साथ ही एम एस सुब्बुलक्ष्मी के प्रसिद्ध गीतों की लाइव प्रस्तुति भी रखी गई है। फिल्म को गौतम तिन्ननूरी निर्देशित कर रहे हैं, जो ‘जर्सी’ और ‘किंगडम’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

16 सितंबर 1916 को मदुरै मदुरै षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी को एम एस सुब्बुलक्ष्मी के नाम से ख्याति मिली। वह अपने अभ्यास की बदौलत कर्नाटक संगीत की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बनी। वह भारत रत्न पाने वाली पहली संगीतकार थीं और 1966 में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं।

हालाँकि अपने करियर के दौरान वह कई फिल्मों में भी नजर आईं लेकिन भजन गाने के लिए उन्हें बहुत पसंद किया गया। उन्होंने ‘सेवासदन’ से फिल्मों में अभिनय शुरू किया था और ‘मीरा’ उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में रही।

एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक के अलावा इस समय रश्मिका के पास कई और भी प्रोजेक्ट हैं। वह पीरियड ड्रामा ‘रणबाली’ में अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं साथ ही एक्शन फिल्म ‘मैसा’ में भी उनको जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *