नोटबंदी पर मोदी को मिला नीतीश का साथ

पटना। निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मधुबनी में थे। शहर के वाटसन हाईस्कूल में चेतना सभा में कहा कि वे नोटबंदी के हिमायती हैं। मेहनत-मजदूरी करने वाले, शिक्षक व दूसरी नौकरियों में लगे लोग काम करके पैसा लाते हैं और दो नंबरी बेनामी संपत्ति वाले बैठे-बैठे मजे ले रहे हैं। केंद्र सरकार बेनामी संपत्ति वालों पर भी हमला करे। इसके लिए और कदम उठाए। लेकिन, नोट बदलने में लोगों को हो रही परेशानी भी दूर की जाए। Note ban

note-ban-modi-nitish

अपनी यात्रा के उद्देश्य को बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय महागठबंधन का साझा कार्यक्रम है। चुनाव से पहले इसको लेकर लोगों से वायदा किया था। इससे गांवों का विकास होगा। केंद्र स्मार्ट शहर बनाने में लगा है, हम गांवों को स्मार्ट बनाएंगे। इससे बिहार का विकास होगा। मिथिलांचल के बिना यह सभंव नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी का उन्होंने वादा किया था। सत्ता में आते ही इसे लागू किया। शराबबंदी के बाद से राज्य में अपराध कम हुए हैं और शांति का माहौल कायम हुआ है। लेकिन, अब भी कुछ लोग गलत करने में लगे हैं। इसके खिलाफ महिलाओं और हर वर्ग को जागरूक होना होगा। पुलिस प्रशासन की इसमें मदद करें। यदि कोई पुलिस अधिकारी कोताही करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

उन्होंने इसके लिए पुलिस महानिदेशक को भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा, वही वादा करते हैं, जिसे पूरा कर सकें। जुमलेबाजी में विश्वास नहीं रखते।मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए लोक शिकायत निवारण कानून बनाने को बिहार में अभिनव प्रयोग की संज्ञा दी। कहा, लोग हर तरह की समस्या लेकर आ रहे हैं। इससे समाधान हो रहा है। जनता दरबार के माध्यम से केवल इसका प्रयास किया जा रहा था।मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास पर भी जोर दिया।

कहा, इसी को लेकर निबंधन और परामर्श केंद्र सभी जिलों में खोले गए हैं। मैंने वहां का काम भी देखा है। युवा जुट रहे हैं। कप्यूटर शिक्षा, भाषा और व्यवहार कौशल की ट्रेनिंग मिल रही है। इससे उन्हें रोजगार में मिलन में सहूलियत होगी। सभा में सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी आलोक मेहता, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ. मदन मोहन झा, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, डीजीपी पीके ठाकुर, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे। इधर, इससे पहले मुख्यमंत्री रहिका के जगतपुर स्थित जिला निबंधन व परामर्श केंद्र गये। वहां कार्य का जायजा लिया। कर्मियों और युवाओं से बात की। सुबह सबसे पहले वे लौफा पंचायत में सात निश्चय की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे। झंझारपुर के लोक शिकायत निवारण केंद्र पर भी गये और सुनवाई में हिस्सा लिया। स्वच्छता पार्क का भी जायजा लिया। Note ban

www.naqeebnews.com

# Note ban

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *