PM पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अमर सिंह पर FIR दर्ज

आजमगढ़। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर बैन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े फैसले से विपक्षी पार्टियां नाराज है। जनता परेशान हो रही है, लेकिन मोदी सरकार के फैसले को सही बता रही है। क्योंकि अब अमीर चैन की नींद नहीं सो पा रहा है। वहीं, विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे है। समाजवादी पार्टी सांसद अमर सिंह ने तो पीएम को अपशब्द तक कह डाले थे। amar singh

amar singh

इसका विडियो वायरल होने के बाद बीजेपी प्रवक्ता आईपी सिंह ने अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आजमगढ़ की सदर कोतवाली में अमर सिंह के खिलाफ 66 आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ जिले के उकरौरा गांव के मूल निवासी अमर सिंह के खिलाफ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिंह की ओर से दी गई लिखित शिकायत के साथ एक विडियो सीडी भी सौंपी गई है।

इसमें एसपी नेता अमर सिंह अपने साथी से दिल्ली के एक होटल की लॉबी में पीएम मोदी को अपशब्द कहते सुनाई पड़ रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल हुए इस विडियो को लेकर लेकर यूपी की आजमगढ़ की सदर कोतवाली में अमर सिंह और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

www.naqeebnews.com

# amar singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *