न्यूजीलैंड 79 रन पर आल आउट, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती

विशाखापट्टनम। भारत ने यहां खेले गए वनडे सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 190 रनों से मात देकर श्रृंखला 3 2 से जीत लिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने बेबस नज़र आए और पूरी टीम 79 रनों पर घुटने टेक दिए। भारत के लिए स्पिनर अमित मिश्रा ने पांच विकेट लिए। इस मैच से अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जयंत यादव ने एक विकेट झटका। वहीं, टीम के तीसरे स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके। india vs new zealand

भारत द्वारा दि गए 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उमेश यादव ने पारी के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओपनर टॉम लेथम को 15 रन के नीजी स्कोर पर आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। उस समय टीम का कुल स्कोर 28 रन था।

india vs new zealand

इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन और रॉस टेलर ने मोर्चा संभाला। लेकिन कुछ देर बाद कप्तान विलियम्सन (27) के स्कोर पर चलते बने, उन्हें अमित मिश्रा ने आउट किया। इसके बाद टेलर (19), वाटलिंग (0) और एंडरसन (0) भी अपना विकेट गवां बैठे।

न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 27 रन कप्तान विलियमसन ने बनाए।

अमित मिश्रा को मैच में पांच विकेट लेने के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया। वहीं, इस सीरीज में सबसे ज्यादा 15 विकेट लेने के उन्हें मैन आॅफ सीरीज भी चुना गया।

# india vs new zealand

www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *