शिवपाल मिले अजीत सिंह से, गठबंधन की राह चली सपा

नई दिल्ली। कुनबे में कलह के बीच शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई सियासी अर्थ निकाले जा रहे हैं। जानकारों की मानें तो ये गठबंधन की तरफ़ बढ़ाया गया अहम कदम है। इससे पहले अजीत भी गठबंधन को लेकर बयान दे चुके हैं। samajwadi rld

samajwadi rld Shivpal Yadav

दिल्ली में अजीत से मुलाकात के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष और अखिलेश मंत्रीमंडल से बर्खास्त हो चुके शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि साम्प्रदायिकता के खिलाफ़ लड़ने के लिये सेक्युलरवादी, लोहियावादी, चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और गांधीवादियों को इकट्ठा किया जायेगा।

इससे पहले आएलडी मुखिया अजीत सिंह ने मुलायम सिंह को एक पत्र लिखकर कहा था कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए लोहियावादी और चौधरी चरण सिंह को मानने वालों को एक साथ आने की जरूरत है। अजीत सिंह के इसी बयान को शिवपाल सिंह ने मीडिया के सामने दोहराया है।

अजीत सिंह से मुलाकात के बाद एक बार फिर शिवपाल यादव ने बातों ही बातों में अखिलेश के ऊपर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं और मुख्यमंत्री के अधीन नहीं हूं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बुलायेंगे तो वे जरूर शामिल होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अनुशासनहीनता को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शिवपाल इसके साथ ही ये कहना नहीं भूले कि अखिलेश ही यूपी के मुख्यमंत्री होंगे।

# samajwadi rld

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *