धोनी के ‘घर’ में हारा भारत, सीरीज 2-2 से बराबर

रांची। न्यूजीलैंड ने  झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को 19 रनों से हरा दिया। इसी के साथ किवी टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। india vs new zealand

india vs new zealand

किवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 261 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन मेजबान टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 48.4 ओवरों में 241 रनों पर ही ढेर हो गई।

किवी टीम ने मार्टिन गुप्टिल (72) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और रोहित शर्मा (11) 19 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (57) ने विराट कोहली (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़ टीम को संभाला, लेकिन इन दोनों के जाने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

स्थानीय दर्शकों को चहेते भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी अपने घरेलू मैदान पर कुछ खास नहीं कर सके और 11 रनों पर पवेलियन लौट गए।

अंत में अक्षर पटेल (38) और अमित मिश्रा (14) ने आठवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश मिश्रा रन आउट हो गए।

धवल कुलकर्णी (25) ने आखिरी ओवरों में कुछ अच्छे शॉट खेल किवी टीम की धड़कनों को बढ़ा दिया। उन्होंने उमेश यादव (7) के साथ अंतिम विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर मैच को रोमांचक मोड़ दे दिया, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला सके।

किवी टीम के लिए टिम साउदी ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। जिम्मी नीशम और ट्रेंट बाउल्ट को दो विकेट मिले। ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। india vs new zealand

# india vs new zealand

www.naqeebnews.com

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *