मुंबई में 45000 करोड़पति, 28 अरबपति, दुनिया के 15 अमीर शहरों में शामिल

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल है, जबकि लंदन इस सूची में पहले स्थान पर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ नामक एक रपट के अनुसार लंदन में कुल 2,700 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह इस सूची में पहले स्थान पर है जबकि न्यूयॉर्क शहर 2,600 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और तोक्यो 2,200 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। richest cities

richest cities

मुंबई इस सूची में 14वें स्थान पर है जहां शहर में लोगों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है। रपट में कहा गया है कि 45,000 करोड़पतियों, 28 अरबपतियों के साथ-साथ मुंबई में बंबई शेयर बाजार भी है और यह देश की आर्थिक राजधानी भी है।

इन 15 शहरों में सॉन फ्रांसिस्को समुद्री क्षेत्र 1,900 अरब डालर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहा। बीजिंग 1800 अरब डॉलर के साथ पांचवे, शंघाई 1600 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर रहा। भारत से केवल मुंबई ही इस सूची में शामिल है। अन्य शहरों में लॉस एंजिलिस, हांगकांग, सिंगापुर, शिकागो, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस भी शामिल हैं। इस रपट में कुल संपत्ति से आशय देश के सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध उनकी निजी संपत्ति से है।

# richest cities

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *