गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुये सलमान और सनी लियोन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सनी लियोन गूगल पर पिछले दशक में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अभिनेता और अभिनेत्री हैं। गूगल की ओर से जारी पांच सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में दबंग सलमान खान पहले नंबर पर हैं।

salman-khan2

सर्च किए जाने वाले अन्य शीर्ष 10 अभिनेताओं में रितिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, आमिर खान और इमरान हाशमी हैं। सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अदाकारा की सूची में कटरीना कैफ, करीना कपूर, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया, आलिया भटट और सोनाक्षी सिन्हा हैं। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले निर्देशकों की सूची में फिल्मकार प्रभुदेवा शीर्ष पर हैं। करण जौहर, फरहान अख्तर, राज कपूर, राम गोपाल वर्मा, फराह खान अन्य में शामिल हैं जिन्हें अधिक सर्च किया गया। पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा आमिर खान अभिनीत पीके को लोगों ने सर्च किया। इसके बाद कहानी, बाहुबली, आशिकी 2, धूम 3, किक, बजरंगी भाईजान, हैप्पी न्यू ईयर, हीरो, एक विलेन का नाम है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अभिनेता की सूची के अलावा बिग बी क्लासिक एक्टर लिस्ट में भी शीर्ष पर रहे जबकि रेखा सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली क्लासिक एक्ट्रेस हैं। भारतीय गायकों में सबसे ज्यादा हनी सिंह का नाम सर्च किया गया। इसके साथ ही आतिफ असलम, अरिजीत सिंह, लता मंगेशकर, सोनू निगम, किशोर कुमार, श्रेया घोषाल, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान का नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *