इथोपिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान भगदड़, 52 की मौत

बिशोफ्तू। इथोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागे जाने के बाद भगदड़ मच जाने से कम से कम 52 लोगों की कुचलकर मौत हो गई। ethiopia

ethopia

वार्षिक उत्सव के दौरान हुई घटना

ओरोमिया के क्षेत्रीय प्रशासन ने 52 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिशोफ्तू में वार्षिक ईरिचा धन्यवाद उत्सव में करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। लोग सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

भागने की कोशिश में हुआ हादसा

नारेबाजी कर रही भीड़ मंच की ओर बढ़ी, जहां धार्मिक नेता संबोधित कर रहे थे। कुछ लोगों ने पत्थर और प्लास्टिक फेंके। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाई। लोगों ने भागने की भी कोशिश की, जिस दौरान कुछ लोग गिर गए और भीड़ से कुचलकर उनकी मौत हो गई। जबकि काफी लोग घायल हो गये।

प्रधानमंत्री के मुताबिक इस भगदड़ में 52 लोग मारे गए हैं। उन्होंने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि एक धार्मिक समारोह के दौरान जुटी लाखों लोगों की भीड़ पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की थी। चश्मदीदों के मुताबिक़ बिशोफ्तू शहर में प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के भाषण में व्यवधान डाला जिसके बाद हालात ख़राब हुए। वहीं विपक्ष का कहना है कि कम से कम डेढ़ सौ लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में से अधिकतर बचने के लिए भागने के दौरान एक गली में फंस गए। एक ओरोमो कार्यकर्ता जवर मोहम्मद ने कहा कि करीब तीन सौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मी के साथ हेलिकॉप्टरों से भी लोगों पर गोलियां चलाई जा रही थीं। जिससे पहाड़ की चोटी से लोग नीचे तालाब की तरफ़ गिर रहे थे।

# ethiopia

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *