पॉलिटिकल थ्रिलर राजनीति के सीक्वल से प्रकाश झा ने उठाया पर्दा

आज से 15 साल पहले 4 जून 2010 को प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ रिलीज हुई थी। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत इस पॉलिटिकल थ्रिलर ड्रामा की 15वीं एनिवर्सरी पर डायरेक्टर ने इसके सीक्वल की जानकारी दी है।

पॉलिटिकल थ्रिलर राजनीति के सीक्वल से प्रकाश झा ने उठाया पर्दा

फिल्म राजनीति ने अपनी कहानी, स्टार कास्ट और बेहतरीन डायरेक्शन के डीएम पर खूब कामयाबी हासिल की थी। इस फिल्म को महाभारत का आधुनिक रूपांतरण का दर्जा भी दिया गया था। उस समय इन कलाकारों को जो नाम मिले थे उनमे रणबीर कपूर को अर्जुन, कैटरीना कैफ को द्रौपदी, नाना पाटेकर को कृष्ण, अजय देवगन को कर्ण, अर्जुन रामपाल को भीम, मनोज बाजपेयी को दुर्योधन, सारा थॉम्पसन को सुभद्रा के रूप में लोकप्रियता मिली थी।

डायरेक्टर प्रकाश झा ने ‘राजनीति’ के 15 साल पूरे होने पर बताया कि उनकी यह पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म क्यों खास थी? साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह राजनीति के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इसकी स्क्रिप्टिंग और राइटिंग पर काम चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से प्रकाश झा ने ‘राजनीति 2’ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘राजनीति की यात्रा तो अनवरत है, चलती ही रहती है। आगे उन्होंने ‘राजनीति 2’ के लिए हमेशा से प्लान रखने की बात भी कही। हालांकि अभी कास्टिंग और शूटिंग के मामले में प्रकाश ने कोई जानकारी नहीं दी है।

‘राजनीति’ बनाने के दौर को याद करते हुए प्रकाश झा ने कहा, “फिल्म का प्री-प्रोडक्शन एक साल तक चला। भीड़ वाले एक सीन के लिए उन्होंने 8,000 कलाकारों को चुने जाने वाला किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यह काफी मुश्किल काम था।

राजनीती की कास्टिंग के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह थी कि हमने जिससे भी संपर्क किया, उसे स्क्रिप्ट पसंद आई और वह इसमें शामिल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *