वह दिन चले गए जब आहार को केवल शारीरिक स्वास्थ्य से जोड़ा जाता था। आज वैज्ञानिक मानते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार उतना ही महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि फल, सब्ज़ियाँ, मेवे और स्वस्थ वसा डिमेंशिया के जोखिम को कम करते हैं।

मेन्टल हेल्थ के लिए अब वैज्ञानिक मानसिक पोषण पर भी ज़ोर दे रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि माइंड डाइट डिमेंशिया यानी मानसिक कमज़ोरी जिसमें मानसिक क्षमता बहुत कम हो जाती है के जोखिम को अच्छी डाइट से काफी हद तक कम किया जा सकता है।
माइंड डाइट के लाभ युवा और वृद्ध दोनों लोगों में समान रूप से देखे गए हैं और इस बारे में जानकारों का कहना है कि मानसिक कमज़ोरी के जोखिम को अच्छी डाइट से 25% तक काबू किया जा सकता है।
हाल के वर्षों में, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के बीच के संबंध ने साबित किया है कि शरीर और मन आपस में कैसे जुड़े हुए हैं। हम जो खाते हैं उसका हमारे महसूस करने के तरीके पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
जिससे यह साबित होता है कि डिमेंशिया को रोकने के लिए स्वस्थ आहार शुरू करना महत्वपूर्ण है, भले ही देर हो चुकी हो। माइंड डाइट वास्तव में एक भूमध्यसागरीय आहार (Mediterranean diet) है, जिसमें फल, सब्ज़ियाँ और स्वस्थ वसा अधिक मात्रा में होते हैं।
माइंड डाइट DASH यानी डायटरी अप्रोच टू स्टॉप हाइपरटेंशन आहार भी होता है जो रक्तचाप को कम करता है, जबकि इसमें साबुत अनाज, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद और कम चिकना मांस शामिल होता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस माइंड डाइट का मुख्य फ़ोकस मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद खाद्य पदार्थों जैसे पत्तेदार सब्ज़ियाँ, जामुन, मेवे और जैतून के तेल को प्राथमिकता देना है।
यह अध्ययन संयुक्त राज्य अमरीका में हवाई विश्वविद्यालय, मनोआ, होनोलूलू में किया गया था, और इसके प्रतिभागियों ने अध्ययन की शुरुआत से ही इसका पालन किया। जिसमे पाया गया कि इसने डिमेंशिया को नौ प्रतिशत और बाद में 13 प्रतिशत तक कम किया, ख़ास तौर पर अफ़्रीकी अमरीकी, लैटिनो और गोरों के बीच इसके अच्छे नतीजे मिले।
