टैंकर घोटाला- एसीबी ने भेजा शीला दीक्षित से पूछताछ के लिए समन

नई दिल्ली। दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 400 करोड़ रुपये के टैंकर घोटाले में 26 अगस्त को पूछताछ के लिए समन भेजा। एसीबी प्रमुख एम.के.मीणा ने कहा कि हमने वाटर टैंकर घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए शीला दीक्षित को नोटिस जारी किया है।

sheila-dixit 02

इससे पहले, एसीबी ने शीला को 2011 में लगभग 2.5 लाख के वाटर मीटर खरीदने के मामले में छह जुलाई को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा था। अधिकारी ने कहा कि वाटर टैंकर की निविदा प्रक्रिया में धोखाधड़ी और एक ही कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए 2014 में एसीबी में एक मामला दर्ज किया गया था। टैंकर घोटले में शीला दीक्षित के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जांच कराई थी और शीला सरकार पर 400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी भी इस मामले में कूद पड़ी। गौरतलब है कि शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते टैंकर घोटाला हुआ था। शीला सरकार पर पानी की सप्लाई के लिए 385 स्टेनलेस स्टील टैंकरों को किराए पर लेने में निजी कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *