फीफा रैंकिंग में भारतीय टीम ने लगाई 11 स्थान की छलांग

 

नई दिल्ली। एशिया कप क्वालीफायर में बीते महीने लाओस के खिलाफ मिली 6-1 से बड़ी जीत का फायदा भारतीय फुटबाल टीम को मिला है। ताजा जारी की गयी फीफा विश्व रैंकिंग में उसे 11 पायदान की उछाल मिली है। भारतीय टीम फीफा की ताजा रैंकिंग में 152वें पायदान पर पहुंच गई है।football-india

भारत के अलावा कुछ अन्य देशों को भी बड़ा फायदा मिला है।  जिनमें यूरो कप-2016 की उप-विजेता फ्रांस 10 स्थान की उछाल के साथ सातवें स्थान पर जबकि सेमीफाइनल तक पहुंचने वाला वेल्स 15 पायदान उछलकर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाला वेनेजुएला को सबसे जबर्दस्त 31 स्थान का फायदा मिला है। वह 46वें पायदान पर पहुंच गया है।

इस बीच ब्राजील और स्पेन को जरूर दो-दो स्थान का नुकसान हुआ है। ब्राजील आठवें और स्पेन नौवें स्थान पर खिसक गया है, जबकि उरुग्वे शीर्ष-10 से बाहर हो गया है। शीर्ष पांच टीमों में कोई बदलाव नहीं है तथा कोपा अमेरिका चिली के हाथों हारने के बावजूद अर्जेटीना शीर्ष पर, बेल्जियम दूसरे पायदान पर, कोलंबिया तीसरे, विश्व चैम्पियन जर्मनी चौथे और चिली पांचवें पायदान पर हैं। यूरो कप-2016 की विजेता पुर्तगाल दो स्थान ऊपर उठते हुए छठे पायदान पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *