नाइजर में सैन्य कार्रवाई में 123 आतंकवाद मरे

नियामे। अफ्रीकी देश नाइजर में एक संयुक्त सैन्य अभियान में गत तीन महीने में बोको हराम के 123 आतंकवादी मारे गए तथा हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। niger terrorism

niger-terrorism

नाइजर के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मुस्तफा लेडरु ने आज बताया कि चाड और नाइजर के संयुक्त बल ने जून में सेना पर अचानक हमले की घटना के बाद बोको हराम के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

इस हमले में 30 सैनिक मारे गए थे। नाइजीरियाई आतंकवादी संगठन के साथ संघर्ष में दोनों देशों के 14 सैनिकों की मौत हुई थी और 39 घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त अभियान में हथियारों और अस्त्र-शस्त्र का भारी जखीरा भी बरामद किया है।

इसके अलावा नाइजीरिया सेना ने अन्य अभियान में चार शहरों पर फिर से अपना कब्जा कर लिया,यहां आतंकवादी घटनाओं में हजारों लोग मारे गए हैं और 24 लाख से अधिक लोग पलायन कर गए हैं।
# niger terrorism

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *