उत्तर भारत में जिन दिनों गुलाबी ठंड और घटी होने का राह पकड़ती है और जिन दिनों त्योहारों के साथ शादी ब्याह का भी मौसम ज़ोर पकड़ता है, ऐसे ही जश्न के दिनों में देश का एक हिस्सा कुछ धुंध में गुम सा होता नज़र आ रहा है।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत के केवल कुछ ही हिस्से ऐसे हैं जो इस सुरमई धुल जैसे रंग की चादर से ढके नहीं दिख रहे हैं, इनमें राजस्थान और गुजरात जैसे पश्चिमी राज्य, और पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक़, गिरते तापमान के बीच उत्तरी भारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेने वाली यह जहरीली धुंध अब हर साल होने वाली एक घटना बन गई है। यह धुंध इतनी घनी है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के ‘वर्ल्डव्यू’ एक इंटरैक्टिव वेब आधारित मैपिंग और विज़ुअलाइज़ेशन टूल है। इसकी सैटेलाइट तस्वीरों में 10 नवंबर को भारत का एक बड़ा हिस्सा एक घनी, धुल भरी चादर से ढका हुआ नज़र आया।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उत्तरी भारत में यह धुंध सबसे ज्यादा घनी है, जिसने राष्ट्रीय राजधानी, पड़ोसी उत्तर प्रदेश और आसपास के कुछ राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रही यह धुंध उत्तर की ओर हिमालयी राज्यों – उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है।
मध्य और दक्षिणी भारत के बड़े हिस्से भी इस धुंध की चपेट में हैं, हालांकि वहां इसकी सघनता (intensity) थोड़ी कम है। भारत के केवल कुछ ही हिस्से ऐसे हैं जो इस ग्रे चादर से ढके नहीं दिख रहे हैं, इनमें राजस्थान और गुजरात जैसे पश्चिमी राज्य, और पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं।
रिपोर्ट बताती है कि 9 नवंबर की स्थिति बिल्कुल अलग थी। यह धुंध 9 नवंबर को काफी कम घनी और बिखरी हुई थी, जो देश के केवल कुछ हिस्सों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर जैसे उत्तरी राज्यों तक ही सीमित थी।
खबर से पता चलता है कि, 8 नवंबर को यानी दीवाली के दिन, जब भारत के ज्यादातर हिस्सों में पटाखे जलाए जाते हैं जिससे हवा में प्रदूषण का स्तर अचानक बहुत बढ़ जाता है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अन्य उत्तरी क्षेत्रों में धुंध की एक भारी चादर छा गई थी, जिसे सैटेलाइट्स ने कैद किया।
हालांकि इस धुंध की सघनता और स्थिति हर दिन बदलती रही है, लेकिन पूरे नवंबर महीने के दौरान यह भारत के ऊपर लगातार बनी रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली के दो दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। अब यह 299 के AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के साथ ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में आ गई है।
इससे एक दिन पहले, सोमवार को दिल्ली में AQI 376 दर्ज किया गया था, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है। यह सुधार पूरे इलाके में हवा की गति तेज होने की वजह से हुआ है।
CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच का AQI ‘अच्छा’ (Good), 51 से 100 ‘संतोषजनक’ (Satisfactory), 101 से 200 ‘मध्यम’ (Moderate), 201 से 300 ‘खराब’ (Poor), 301 से 400 ‘बहुत खराब’ (Very Poor) और 401 से 500 ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में आता है।