मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन अपने चौथे सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। अपने सस्पेंस और थ्रिलर के दम पर दर्शकों में ख़ास जगह बनाने वाली इस फिल्म के तीनों ही सीज़न खूब पसंद किए गए हैं और और सभी को चौथे सीज़न का इंतज़ार है।
नवंबर 2025 में अपने तीसरे सीज़न के साथ आई इस सिरीज़ को दर्शकों ने इसकी लोकेशन के अलावा ज़बरदस्त एक्शन और दिल को छू लेने वाले पलों के साथ हैरान करने वाले ट्विस्ट के ज़रिए इसकी शोहरत हर वर्ग में बन गई थी।
द फैमिली मैन अपने चौथे सीज़न के बारे में खुद मनोज बाजपेयी ने कन्फर्म किया है। दर्शक भूले नहीं है कि सीज़न 3 एक क्लिफहैंगर पर खत्म हुआ था। अब फैंस आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फैंस के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन में मनोज ने एक सवाल का जवाब देते हुए इशारा किया था कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, और कहा, ‘सबका जवाब फोर्थ सीज़न में होगा! जल्दी मिलते हैं!’
चौथे सीज़न पर काम शुरू हो जानकारी शो के निर्माता राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने कन्फर्म की है। इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने भी इसके बारे में पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द फैमिली मैन सीजन 4 इस साल के अंत या 2027 के प्रारम्भ में रिलीज़ हो सकता है।
अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा इसके प्रदर्शन से जुडी कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है और न ही मेकर्स की तरफ से प्रीमियर की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा हुई है।
मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी के रूप में फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया, जबकि जयदीप अहलावत और निमरत कौर ने शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। जानकारों का कहना है कि मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रोल में वापसी करेंगे। इसके अलावा पिछले सीज़न के कई जाने-पहचाने चेहरे भी अपने रोल में वापस आ सकते हैं।