कॉस्मेटिक सर्जरी करने वाली इन अदाकारा को अपने लुक्स से क्या शिकायत थी

बॉलीवुड में खूबसूरती बढ़ाने और बढ़ती उम्र के असर को रोकने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी और अलग-अलग ट्रीटमेंट का ट्रेंड हमेशा से रहा है और अब ये बढ़ता ही जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में जिक्र किया है कि करियर के शुरुआती दौर में नाक की एक मेडिकल समस्या (पॉलिप) को हटाने के लिए उन्होंने सर्जरी कराई थी, जिसके बाद उनकी नाक के लुक में बदलाव आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई अदाकारों ने माना है कि वे अपना लुक बेहतर बनाने के लिए सर्जरी, लिप इंजेक्शन, बोटॉक्स और दूसरे ट्रीटमेंट करवाते हैं। इंडियन एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि आर्टिस्ट अक्सर उनके पास ट्रीटमेंट के लिए आते हैं। उनके मुताबिक़ अकसर इन सितारों को यह अंदाज़ा नहीं होता कि उन्हें किस ट्रीटमेंट की ज़रूरत है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, उन्होंने दस बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बात की है जिन्होंने अपना लुक बेहतर बनाने के लिए एस्थेटिक सर्विस ली हैं और इसे सबके सामने कबूल भी किया है।

प्रियंका चोपड़ा
डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने चेहरे को और खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। प्रियंका की नाक से पॉलिप हटाने के मेडिकल प्रोसीजर के बाद, एक्ट्रेस की नाक का शेप खराब हो गया था, जिसके बाद उन्हें करेक्टिव सर्जरी करवानी पड़ी थी। आकांक्षा के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने लिप फिलर और स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट भी करवाया है।

शिल्पा शेट्टी
प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि शिल्पा शेट्टी ने नाक की सर्जरी करवाने की बात मानी है। उनकी नाक की सर्जरी से उसका स्ट्रक्चर या शेप बदल गया है, और कुछ मामलों में सांस लेने की दिक्कत भी ठीक हो गई है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने फिल्म बॉम्बे वेलवेट के दौरान अपने होंठों के लुक में आए बदलाव के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए होंठों को हाइलाइट करने की टेक्निक का इस्तेमाल किया गया था।

प्लास्टिक सर्जनों के मुताबिक, होंठों को सुंदर बनाने के लिए मेकअप और टेम्पररी इंजेक्शन समेत कई तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनके नतीजे और रिस्क अलग-अलग होते हैं, और ये इंजेक्शन कलाकारों के बीच बहुत पॉपुलर हैं।

श्रुति हासन
प्लास्टिक सर्जन के मुताबिक, श्रुति हासन ने भी नाक की सर्जरी और फिलर्स करवाए हैं। नाक की सर्जरी से शरीर का स्ट्रक्चर बदल जाता है, जबकि फिलर्स का इस्तेमाल स्किन के नीचे इंजेक्शन के ज़रिए वॉल्यूम बढ़ाने और चेहरे का स्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।

खुशी और जाह्नवी कपूर
सर्जन के अनुसार, खुशी कपूर ने भी नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स करवाए हैं, जिससे उनके चेहरे का लुक पूरी तरह बदल गया है। डॉक्टर के अनुसार, उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने भी नाक की सर्जरी, लिप फिलर्स और स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाए हैं।

इसके अलावा वाणी कपूर, आयशा टाकिया, मौनी रॉय जैसी अभिनेत्रियों के नाम भी अक्सर मीडिया रिपोर्ट्स और कॉस्मेटिक सर्जनों द्वारा लिए गए हैं। हालांकि कई कलाकार इन पर खुलकर बात नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *