‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फिल्म की सफलता ने इसे लीड रोल निभाने वाले अजय की सबसे कामयाब फिल्म बना दिया है। इस फिल्म ने ने रिलीज के बारह दिनों में दुनियाभर में 501 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। इसी महीने की दो तारीख को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी व आखिरी फिल्म है।
भारत में इस फिल्म की कमाई 323.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹387.80 करोड़ हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से फिल्म ने 114 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
बीते दिन इस फिल्म की कमाई में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई, वहीं यह एक्टर के करियर की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह 2026 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।
सिनेमा की ख़बरों में इस बात पर चर्चा है कि दृश्यम 3’ की तारीफसाउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी की है। उन्होंने सोमवार को ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की तारीफ की और बताया कि फिल्म की कहानी ने उन्हें बहुत प्रभावित किया।
बताते चलें कि अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्मों की आधिकारिक हिंदी रीमेक थीं। वहीं, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक नहीं है।
मोहनलाल ने फिल्म देखने के बाद इसकी टीम के लिए मैसेज शेयर करते हुए कहा, ‘मैंने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखी। जिस तरह से उन्होंने इस पसंदीदा कहानी को शानदार अंत तक पहुंचाया, उससे मैं सच में इम्प्रेस हूं।’
एक बार फिर इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर की भूमिका निभाई है। उनके अलावा, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाओं में हैं। जयदीप अहलावत इस फ्रेंचाइजी से राजवीर सिंह तोमर के रूप में जुड़े हैं, जो मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच अधिकारी के किरदार में हैं।