ब्रांड वैल्यू के दम पर देश के सबसे महंगे स्टार बने शाहरुख खान

शाहरुख़ खान अब देश के सबसे रईस एक्टर ही नहीं बल्कि सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी भी बन गए हैं। इस वर्ष शाहरुख ने 1691 करोड़ रुपए की ब्रैंड वैल्यू के साथ रणवीर सिंह और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक़, हाल ही में जारी होने वाली क्रोल सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 भारत के करीब 25 टॉप सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू की समीक्षा करती है। सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान नंबर एक पर आए हैं।

फाइनेंशियल एड्वाइजरी फर्म क्रोल के मुताबिक, शाहरुख की ब्रैंड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में यह लगभग 1691 करोड़ होती है। सेलिब्रिटी लिस्ट में भी टॉप पर पहुंचने वाले शाहरुख़ खान ने रणवीर सिंह और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस बार की लिस्ट में शाहरुख को देश का सबसे ताकतवर ब्रैंड बताते हुए टॉप पोज़िशन दी गई है जबकि 2024 में उन्हें लिस्ट में तीसरा स्थान मिला था। पिछली सूची में पहले नंबर पर विराट कोहली और दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह थे। इस वर्ष शाहरुख ने 1691 करोड़ रुपए की ब्रैंड वैल्यू के साथ दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह 162.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1549 करोड़ के साथ इस बार भी दूसरे नंबर पर हैं। टॉप पोज़िशन पर रहे विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। लिस्ट में विराट का वैल्यूएशन 158.4 मिलियन डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में 1506 करोड़ रुपए बनता है।

इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट छठे स्थान पर हैं। उनकी ब्रैंड वैल्यू 93.9 मिलियन डॉलर है। दीपिका पादुकोण को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। अपनी 89.2 मिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के साथ वह सातवें नंबर पर है। ऋतिक रोशन आठवें पोजिशन पर हैं और उनके पास 99.9 मिलियन डॉलर हैं।

अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में नवीं पोजिशन पर जबकि अक्षय कुमार दसवें नंबर पर हैं। अमिताभ की ब्रैंड वैल्यू 80.8 मिलियन डॉलर और अक्षय कुमार की 80 मिलियन डॉलर है।

गौरतलब है कि लिस्ट में भारत के टॉप 25 सेलेब्रिटी ब्रांड्स की कुल वैल्यू 2 अरब अमरीकी डॉलर आंकी गई है। इस बार की सूची, साल 2024 के मुकाबले 3.7 फीसदी कम है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में 13 पुरुष और 12 महिला सेलेब्रिटीज को शामिल किया गया हैं। सेलेब्स की ब्रांड वैल्यू का आकलन उनके ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी के आधार पर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *