कॉफी विद करण के इस सीजन ख़ास मेहमान बनेंगे सलमान खान

निर्माता-निर्देशक करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ शो का नौवां सीजन जल्द ही शुरू होगा। यह सीजन काफी खास होने के साथ फाइनल सीजन भी है। शो का प्रोमो बता रहा है कि इसमें सलमान खान भी हैं और यही वजह है कि ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ जैसा चर्चित शो का फाइनल सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है।

वैसे तो इस बार भी हमेशा की तरह ही कई सेलेब्स करण जौहर के शो में मेहमान बनकर आने वाले हैं और साथ ही यह सभी अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से भी साझा करेंगे। मगर, इनमें खास होगी सलमान खान की मौजूदगी।

शो का प्रोमो शेयर करते हुए करण जौहर को इसकी जानकारी देते देखा जा सकता है कि सलमान खान शो में आ रहे हैं। सामने आए ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ प्रोमो में सलमान खान कहते दिखे हैं, ‘…तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण’। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि 14 अक्तूबर को हमारे साथ देखिए ‘कॉफी विद करण’। हालांकि, प्रोमो में यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान खान पहले मेहमान बनकर आएंगे या इस सीजन के आखिरी एपिसोड में आएंगे।

प्रोमो के साथ जिओ हॉटस्टार ने कैप्शन लिखा, ‘भाई के बिना आप आखिरी ‘कॉफी’ शुरू नहीं कर सकते। ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9, 14 अक्टूबर से JioHotstar पर The Peacock Hub पर स्ट्रीम होगा।’

पहले एपिसोड में सलमान खान की हाज़िरी को शो की बंपर ओपनिंग से जोड़ा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि मुमकिन है कि टीआरपी के रिकॉर्ड्स टूट जाएं। क्यूंकि सलमान खान के फैंस बहुत बड़ी संख्या में हैं और वह अपने हीरो की निजी जिंदगी के बारे में जानने के बहुत उत्साहित भी रहते हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि सलमान खान वाले एपिसोड में दर्शक खूब दिलचस्पी लें।

याद रहे कि यह पहला अवसर नहीं है, जब सलमान खान कॉफी विद करण में जा रहे हैं। दरअसल वे पहले भी दो बार शो में जा चुके हैं। सलमान इससे पहले एक बार अपने पिता सलीम खान के साथ जबकि दूसरी बार भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ। सलमान खान ने तब भी अपनी जिंदगी को लेकर काफी दिलचस्प किस्से साझा किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *