‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर राजकुमार हिरानी का अपडेट

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा लोकप्रिय फिल्मों की बात हो तो 3 इडियट्स’ का नाम ज़रूर लिया जाता है। इस फिल्म के रिलीज के करीब दो दशक बाद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इसके सीक्वल पर एक बड़ी जानकारी दी है।

यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म के निर्देशक हिरानी ने इन किरदारों को एक बार फिर बड़े परदे पर वापस लाने का इशारा दिया है। उन्होंने कंफर्म किया कि वह और उनकी राइटिंग टीम एक ऐसी कहानी पर काम कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि कास्ट वही रहेगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी इसमें वापसी करेंगे।

हालाँकि फिल्ममेकर इसकी डिटेल्स बताने की जल्दी में नहीं हैं। राजकुमार हिरानी ने एएनआई से बताया ‘हम इस पर काम कर रहे हैं। जब प्रोजेक्ट सही स्टेज पर होगा, तब टीम इस पर चर्चा करेगी।’

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर मीडिया से बात करते हुए हिरानी ने बताया कि प्रोजेक्ट अभी भी राइटिंग स्टेज में है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह कभी बनेगा भी या नहीं। उन्होंने कहा ‘हम तभी आगे बढ़ेंगे जब राइटिंग सही से हो जाएगी। हम इसे तभी बनाएंगे जब सब कुछ ठीक से हो जाएगा, वरना नहीं बनाएंगे।

फिल्म के बारे में हिरानी का कहना है कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। अगर हम उसके लेवल तक नहीं पहुंच पाए, तो कोई फायदा नहीं है। हालांकि फिल्ममेकर ने अभी तक पूरी कास्ट की घोषणा नहीं की है और न ही किरदारों की कहानी के बारे में कोई जानकारी दी है।

साल 2009 में आने वाली ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे। इनका साथ दिया था करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य ने। इस फिल्म का बजट 55 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 274 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *